फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation strict on illegal dumping of garbage

Faridabad News: अवैध रूप से कचरा डालने पर निगम सख्त

Thu, 16 Apr 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation strict on illegal dumping of garbage
निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों को सफाई कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर को साफ-सुथरा रखने और बढ़ती अवैध रूप से कचरा डालने की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्वच्छता व्यवस्था की कड़ी निगरानी के निर्देश देते हुए साफ कर दिया है कि अब लापरवाही न तो बर्दाश्त होगी और न ही बिना कार्रवाई के छूट मिलेगी।

नगर निगम के संज्ञान में आया है कि शहर के कई इलाकों में खासकर सड़कों के किनारे और खाली जगहों पर बड़े कचरा उत्पादकों (बल्क वेस्ट जनरेटर) और औद्योगिक इकाइयों द्वारा घरेलू, निर्माण व औद्योगिक कचरा अवैध रूप से डंप किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, बल्कि स्वच्छता मानकों और शहर की रैंकिंग भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


इसी स्थिति को देखते हुए निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों और स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सफाई कार्यों की नियमित व प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि हर क्षेत्र में हर समय साफ-सफाई बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता टीमों जिनमें मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और सहायक सफाई निरीक्षक शामिल हैं को नियमित फील्ड में उतरकर अवैध डंपिंग की पहचान करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed