फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation sanitation workers sitting on hunger strike

Faridabad News: भूख हड़ताल पर बैठे निगम सफाई कर्मचारी

Fri, 10 Jan 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Corporation sanitation workers sitting on hunger strike
468 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का पत्र व 68 सीवर मैन कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय पर सुबह नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने धरना और प्रदर्शन किया। निगम मुख्यालय के बाहर 31 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे।
नवनिर्वाचित प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मानी हुई मांगों का परिपत्र जारी नहीं किया है। इसके चलते सफाई कर्मचारियों को भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मांग की है कि 468 कर्मियों को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने पूर्व में 468 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का पत्र व 68 सीवर मैन कर्मचारियों की भर्ती करने का पत्र जारी किया हुआ है। इसके बाावजूद नगर निगम प्रशासन शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पत्र की अवेहलना कर रहा है। उसे लागू करने में आना-कानी कर रहे है। बालगुहेर ने कहा कि 468 सफाई कर्मचारियों को तुरन्त प्रभाव से नियुक्ति पत्र जारी किया जाए साथ ही 68 सीवरमैनों की निगम रोल से भर्ती की जाए। ऐसे में कर्मी वापस काम पर लौटे और शहर की सफाई व्यवस्था पूर्ण तरीके से ठीक हो सकें।
विज्ञापन

इस दौरान बलवीर सिंह बालगुहेर सहित 31 सफाई कर्मचारियों को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत व जिला सचिव अनिल चिण्डालिया ने माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। इस दौरान शिव कुमार, सुदेश कुमार, अनूप चिण्डालिया, प्रदीप चावरिया, महेश शर्मा, देवीचरण, मनोज शर्मा, साहबुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed