फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation locked in syndicate bank due to one crore tax arrears

एक करोड़ टैक्स बकाया होने पर निगम ने बैंक में जड़ा ताला 19-23-00

Thu, 26 Nov 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corporation locked in syndicate bank due to one crore tax arrears
फरीदाबाद में नीलम बाटा रोड स्थित बैंक को नगर निगम ने सील किया । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बैंकों के खिलाफ नगर निगम ने बकाया टैक्स न देने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को नगर निगम के दस्ते ने एनआईटी क्षेत्र में सिंडिकेट बैंक ब्रांच को एक करोड़ बकाया टैक्स न जमा करने पर सील कर दिया है। निगम ने पहले कई बार नोटिस भेजकर बैंक को बकाया टैक्स जमा करने के लिए कहा था। बावजूद इसके नोटिस को अनसुुना कर दिया गया था। नतीजतन निगम ने कार्रवाई करते हुए बैंक को सील कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने बताया कि निगम के क्षेत्र में कई बैंक हैं जो कमर्शियल व प्रापर्टी टैक्स कई साल से जमा नहीं कर रहे। इनमें सिंडिकेट बैंक पर करीब एक करोड़ रुपये बकाया है। बैंक की तरफ से उसी बिल्डिंग में बगैर अनुमति के एटीएम भी लगा है। जबकि इनकी वन टाइम प्रोसेसिंग फीस जमा होती है। सिंडिकेट बैंक की तरफ से इसे भी जमा नहीं कराया गया था। निगम ने बैंक के अधिकारियों को कई बार टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजा था। नोटिस के बाद भी टैक्स न जमा होने पर नगर निगम ने बैंक को पूरी तरह से सील कर दिया है। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि निगम जल्द दूसरे बैंकों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। उन बैंकों की लिस्ट बनाई जा रही है जो सालों-साल से निगम का बकाया टैक्स नहीं जमा करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed