फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees' strike continues for the fifth day

Faridabad News: निगम कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

Tue, 05 May 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees' strike continues for the fifth day
फरीदाबाद में नगर निगम के सफाई कर्मचारी राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर निगमायुक्त व मेयर के कार्यालय
हड़ताल के चलते शहर में सफाई और सीवर से जुड़े कार्य प्रभावित हुए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर में सफाई और सीवर से जुड़े कार्य प्रभावित रहे, हालांकि कई स्थानों पर सीमित स्तर पर व्यवस्था संभालने की कोशिश भी की गई। मुख्य बाजारों और कुछ कॉलोनियों में कूड़ा उठान प्रभावित रहने से जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। वहीं नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से कुछ इलाकों में पानी सड़कों तक पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों को हल्की असुविधा का सामना करना पड़ा।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने महापौर कार्यालय पर झाड़ू प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल हुए जो पिछले 27 दिनों से हड़ताल पर हैं। उन्होंने भी अपनी मांगों के समाधान और शहीद कर्मियों को न्याय दिलाने की बात उठाई।
विज्ञापन


महापौर कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने अपना ज्ञापन सौंपा। महापौर की अनुपस्थिति में उनके निजी सचिव ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि इसे तुरंत आगे भेज दिया जाएगा। प्रदर्शन एवं सभा की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत ने की। इसका संचालन जिला कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौटाला ने किया। इस दौरान म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इंप्लाईज फेडरेशन, किसान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संगठनों ने हड़ताल को समर्थन दिया। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों ने पालिका हड़ताल को 7 मई तक जारी रखने का निर्णय लिया है, जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल 10 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed