फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees returning to work, cleaning roads and streets

Faridabad News: काम पर लौटे निगम कर्मचारी, सड़कों और गलियों में की सफाई

Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees returning to work, cleaning roads and streets
कर्मचारियों की 16 मांगों को पूरा करने का मिला है आश्वासन, लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गंदगी से जूझ रहे शहरवासियों को शनिवार को बड़ी राहत मिली। सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनने के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। सुबह निर्धारित हाजिरी प्वाइंट पर उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई शुरू कर दी। सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों की गलियों में जमा कूड़े को उठाया गया, वहीं छोटी नालियों से कीचड़ और गंदगी भी निकाली गई।

एनआईटी क्षेत्र के तिकोना पार्क में करीब 1000 गज भूमि से अतिक्रमण हटाने के साथ करीब 100 कर्मचारियों की विशेष टीम ने सफाई अभियान चलाया। मुजेसर गांव, चावला कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद में भी विशेष सफाई अभियान चलाए गए। कर्मचारियों ने सड़कों और गलियों की सफाई के साथ जगह-जगह फैला कचरा उठाया।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी नेता बलबीर बालगुहेर ने बताया कि सरकार के साथ वार्ता में कर्मचारियों की 16 मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि 36 दिनों की हड़ताल से प्रभावित सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए कर्मचारी पूरी ताकत से जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले शहर को साफ-सुथरा बनाने के लक्ष्य के साथ अभियान को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर सफाई विभाग, इंजीनियरिंग विभाग और तोड़फोड़ विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं। निगमायुक्त ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनके योगदान से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कर्मचारियों से नियमित सफाई सुनिश्चित करने और नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed