फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees continued their sit-in protest for the second day; warned of shutting down tubewells and booster pumps starting today.

Faridabad News: दूसरे दिन भी धरने पर रहे निगम कर्मचारी, आज से ट्यूबवेल-बूस्टर बंद करने की चेतावनी

Fri, 31 Jul 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees continued their sit-in protest for the second day; warned of shutting down tubewells and booster pumps starting today.
कार्यकारी अभियंता और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम के कर्मचारी लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धरने पर बैठे रहे। कार्यकारी अभियंता और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। निगम कार्यालय में काम ठप होने के कारण नागरिक बिना काम कराए ही लौटने को मजबूर है। अब निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने शुक्रवार से ट्यूबवेल और बूस्टर बंद करने की चेतावनी दी है। नगर निगम के इस फैसले से शहर में पेयजल और सीवर व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। निगम के पास करीब 1,690 ट्यूबवेल और लगभग 300 सीवर डिस्पोजल हैं। शहर की करीब 60 प्रतिशत आबादी पेयजल के लिए ट्यूबवेल पर निर्भर है। ऐसे में ट्यूबवेल बंद होने पर हजारों परिवारों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

दूसरी ओर, यदि सीवर डिस्पोजल भी प्रभावित हुए तो कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या हो सकती है। शहर के अनेक क्षेत्रों में पहले से ही सीवर जाम और ओवरफ्लो की शिकायतें बनी हुई हैं। ऐसे में डिस्पोजल बंद होने से हालात और बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


--

जब तक दीपक यादव और पवन यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। किसी भी पार्षद को अधिकारी या कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।- डालचंद, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article