फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees continue their protest against the rude behavior towards the XEN; headquarters locked.

Faridabad News: एक्सईएन से अभद्रता के विरोध में निगम कर्मचारियों का धरना जारी, मुख्यालय पर जड़ा ताला

Tue, 04 Aug 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees continue their protest against the rude behavior towards the XEN; headquarters locked.
अपने कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
नगर निगम बल्लभगढ़ के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) डालचंद शर्मा के साथ कथित अभद्रता और कार्यालय में हंगामे के विरोध में लगातार छठे दिन भी धरना जारी रहा। नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे अपने कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग बिना काम कराए ही लौट गए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने वार्ड-42 के पार्षद पवन यादव और दीपक यादव को गिरफ्तार होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्यालय से निगम आयुक्त के निवास तक रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed