फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees accused the government of breaking its promise

Faridabad News: निगम कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

Tue, 26 Sep 2023 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees accused the government of breaking its promise
29 सितंबर तक कर्मचारी करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल
विज्ञापन

फोटो
शासन-प्रशासन-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी निगम मुख्यालय पर कार्मिक भूख हड़ताल जारी रखी और बुधवार को शहर के मुख्य बाजारों में उल्टी झाड़ू और काले झंडों के साथ आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

नगरपालिका कर्मचारी संघ लगातार आंदोलन और हड़ताल कर रहा है। आंदोलन के दबाव में सरकार ने पालिका कर्मचारियों से 29 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को दो दौर की वार्ताएं की। इन वार्ताओं में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का प्रथा समाप्त करने और अग्निशमन विभाग को निकाय विभाग में पुनः शामिल करने के साथ 1327 चालकों को फायरमैनों के पदों पर सृजित करने समेत अन्य मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। इसलिए पूरे प्रदेश में पालिका, परिषद, निगम व अग्निशमन कर्मचारी 25 से 29 सितंबर तक क्रमिक भूख हड़ताल पर है। मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान दलीप बोहत ने की। हड़ताल पर बेलदार, माली, इलेक्ट्रीशियन, वाटर सप्लाई स्टाफ व सीवर मैन कर्मचारियों ने हिस्सा लिया राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इस मौके पर शहाबुद्दीन, रामरतन, प्रदीप, सुदेश कुमार, दर्शन सोया, कृष्णा चंडालिया, सुरेश देवी, ललिता देवी, शकुंतला, कमला कमलेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed