फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation elections: 3600 licensed weapons deposited, 4 thousand policemen will be deployed

निगम चुनाव : 3600 लाइसेंसी हथियार जमा, 4 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Sat, 01 Mar 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Corporation elections: 3600 licensed weapons deposited, 4 thousand policemen will be deployed
9 एसीपी की निगरानी में होगा चुनाव , 20 नाके और 18 पेट्रोलिंग पार्टी तैनात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव के तहत रविवार को मतदान से पहले फरीदाबाद पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। पुलिस की ओर से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिहाज से 3600 से अधिक लाइसेंसी हथियार थानों में जमा कर लिए गए हैं। 4 हजार पुलिसकर्मियों की मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के 9 पुलिस अधिकारियों को चुनाव के दौरान पुलिस पर्यवेक्षक अधिकारी तैनात किया गया है। इनकी निगरानी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होगा। सुरक्षा के लिहाज से 20 जगहों पर नाके लगाने के साथ ही 18 पेट्रोलिंग पार्टियां भी पुलिस ने तैनात की हैं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था को बाधित न करें और ना ही सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार 2 मार्च को फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव के लिए मतदान निर्धारित है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए 1302 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। फरीदाबाद में कुल 167 संवेदनशील व 49 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। यहां पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात किया गया है।

मतदान केंद्र के लिए सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के 9 पुलिस अधिकारियों को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी सहायता के लिए 1/1 निरीक्षक स्तर का अधिकारी पुलिस बल सहित नियुक्त किया गया है। मतदान के दिन 18 पेट्रोलिंग पार्टियां अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेंगी। 25 थाना प्रबंधक पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगे। पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के साथ कुल 6 प्लाटून को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। किसी भी अप्रिय घटना पर संबंधित पर्यवेक्षक अधिकारी, संबंधित पेट्रोलिंग पार्टी व संबंधित प्रबंधक थाना तुरंत मौका पर पहुंचेगे।



शांति पूर्ण तरीके से मतदान करें
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आमजन से अपील है कि 2 मार्च को मतदान के दिन शांति पूर्ण तरीके से अपने मत का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को बाधित ना करें और ना ही किसी प्रकार की कोई भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। मतदान के दौरान किसी प्रकार की शिकायत बारे तुरंत डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0129-2227200 व 9999150000 पर सूचना दें। फरीदाबाद पुलिस सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed