फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation cracks down on illegal stilt parking in Dayalbagh, demolishes two plots

Faridabad News: दयालबाग में अवैध स्टिल्ट पार्किंग पर निगम की कार्रवाई, दो प्लॉटों में तोड़फोड़

Sat, 23 May 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corporation cracks down on illegal stilt parking in Dayalbagh, demolishes two plots
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र की दयालबाग कॉलोनी में अवैध रूप से विकसित की गई स्टिल्ट पार्किंग के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की। निगम की टीम ने प्लॉट नंबर बी-12 और 25 में बनाई गई अवैध पार्किंग को ध्वस्त कर दिया। साथ ही संबंधित बिल्डरों और संचालकों को दोबारा निर्माण न करने की चेतावनी देते हुए कहा गया कि नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ बिल्डरों ने भवन निर्माण के दौरान पार्किंग के लिए छोड़ी गई जगह को अवैध तरीके से विकसित कर बेच दिया था। बाद में इन स्थानों का इस्तेमाल निजी पार्किंग और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए होने लगा। लोगों का कहना है कि इससे इलाके में ट्रैफिक अव्यवस्था बढ़ने के साथ सुरक्षा संबंधी दिक्कतें भी सामने आ रही थीं। कई इमारतों में पार्किंग क्षेत्र में अतिरिक्त निर्माण कर नियमों की अनदेखी किए जाने की भी शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि स्टिल्ट पार्किंग का उपयोग केवल वाहनों की पार्किंग के लिए किया जा सकता है। इसे बेचने या किसी अन्य गतिविधि के लिए इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है। दयालबाग कॉलोनी से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया था। जांच में प्लॉट नंबर बी-12 और 25 में अवैध रूप से पार्किंग संचालित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह निगम का तोड़फोड़ दस्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। कार्रवाई शुरू होने से पहले पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया। टीम को देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत गतिविधियों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।



दयालबाग कॉलोनी में स्टिल्ट पार्किंग के दुरुपयोग और अवैध निर्माण की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। जांच में प्लॉट नंबर बी-12 और 25 में नियमों के विपरीत गतिविधियां सामने आईं, जिसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाया। स्टिल्ट पार्किंग केवल वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित होती है, लेकिन कुछ लोगों ने इसका अन्य उपयोग शुरू कर दिया था। भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
— सुरेंद्र हुड्डा, एसडीओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed