फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   coronavirus 15 new Containment zones declared in Faridabad District administration strict due to increased cases of corona in other states

Coronavirus Faridabad : इस शहर में घोषित किए गए 15 नए कंटेनमेंट जोन, दूसरे राज्यों में बढ़े कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त

Fri, 26 Feb 2021 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Feb 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
coronavirus 15 new Containment zones declared in Faridabad District administration strict due to increased cases of corona in other states
फरीदाबाद में कोरोना मामले - फोटो : PTI
देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फरीदाबाद प्रशासन ने गुरुवार को 15 नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। कंटेनमेंट जोन की यह सूची पुराने जोन को रिवाइव करते हुए जारी की गई है। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा घोषित गए नए कंटेनमेंट जोन में कई सेक्टरों के मकान शामिल हैं। इनमें एनआईटी फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सीही गांव, सेक्टर-7 स्थित जैन कॉलोनी, सेक्टर-16 फ्रेंड्स कॉलोनी, सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-16ए, सेक्टर-28, सेक्टर-19, नवादा नजदीक स्थित कॉलोनी, सेक्टर 8 नेहरू कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम-बंगाल और जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कंटेनमेंट जोन रिवावइव कर सख्ती बरतने की बात कही गई है। 

तीन नए कोरोना मामले, पांच स्वस्थ
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिलहाल काबू में है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को तीन नए मामलों की पुष्टि की गई। इसी दौरान पांच मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। लगातार पांचवें दिन संक्रमण से किसी मरीज की मौत की पुष्टि विभाग की ओर से नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 14 और सेक्टर 88 से नए मामले मिले हैं। 

अब जिले में 68 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 14 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 54 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि दो मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं, एक मरीज वेंटिलेटर पर है। बीते 24 घंटों में जिले में 1107 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 755 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। 

बढ़ते मामलों को देखते हुए उठाया कदम
दूसरे राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ाई गई है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कंटेंनमेंट जोन बनाए गए हैं। हालांकि कनटेंनमेंट जोन पहले भी थे। कोरोना का खतरा कम होने की वजह सख्ती कम कर दी गई थी। अब कुछ नए कनटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। - यशपाल यादव, उपायुक्त, फरीदाबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed