{"_id":"6022c7e58ebc3e4c670e8a09","slug":"corona-vaccination-in-faridabad-faridabad-news-noi5647499175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में दूसरे दिन 852 कर्मियों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में दूसरे दिन 852 कर्मियों को लगा टीका
विज्ञापन
corona vaccination in faridabad
- फोटो : PTI
फरीदाबाद। कोरोना रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को जिले में 18 केंद्रों पर 852 फ्रंट लाइट कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान करीब कर्मियों को स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक घंटे अपनी निगरानी में रखा। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने काम पर भेज दिया गया।
दूसरे चरण के कोरोना से बचाव टीकाकरण अभियान में 100 फीसदी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पुरजोर प्रयास कर रहा है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रणदीप सिंह पूनिया ने स्वास्थ्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यह अधिकारी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों व चौकी प्रमुख को फोन करके अपने यहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य स्टाफ को कोरोना से टीका लगवाने अपील कर रहे हैं। पुलिस की व्यस्तता होने की वजह से सभी टीका लगवाने के लिए नहीं आ पा रहे है। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 900 पुलिस कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। जो पूरा नहीं हो सका।
दूसरे चरण की शुरुआत होने के दो-तीन दिन पहले ही पुलिस के जवानों के पास टीकाकरण का एसएमएस पहुंच गया था। इसकी वजह से मंगलवार को सुबह कुछ सिपाही टीका लगवाने के लिए बीके सिविल अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें पहले टीका लगाने से मना कर दिया गया और उन्हें एमएसएम में बताए गए स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवाने के लिए कहा। पुलिस के जवानों ने अपनी परेशानी बताते हुए बीके सिविल अस्पताल में ही टीका लगवाने की स्वास्थ्य अधिकारियों से अपील की इसके बाद ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी अंजू बाला ने अपने उच्च अधिकारियों बात करके उन्हें टीका लगवाया।