फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona stopped, 27 new infected

थम रहा कोरोना, 27 नए संक्रमित

Sun, 03 Jan 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Corona stopped, 27 new infected
थम रहा कोरोना, 27 नए संक्रमित
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना का रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रहा है। रविवार को कोरोना का रिकवरी रेट 98.8 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 27 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। वहीं, 54 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को सेक्टर-3, गांव मच्छगर, बुखारपुर, सेक्टर 55, सेक्टर 8, पर्वतीय कॉलोनी, जनता कॉलोनी, एनआईटी-5, सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-29, सेक्टर-28, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-16 व सेक्टर- 17 में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 45573 हो गई है। इसमें से 45018 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 403 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। रविवार तक जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या केवल 152 रह गई है। इसमें से 75 अस्पताल में भर्ती है। शेष 77 होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।

अस्पताल में भर्ती 19 मरीज गंभीर है। दो वेंटिलेटर पर हैं। नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2724 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1218 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक जिले में कुल 441909 सैंपल लिए जा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed