फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona infection increasing in smart city... 21 new cases

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण..21 नए मामले, सेक्टर 21 बना हॉटस्पॉट

Thu, 06 Apr 2023 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Corona infection increasing in smart city... 21 new cases
स्मार्ट सिटी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण... 21 नए मामले
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 33 मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे, बीके अस्पताल में मास्क लगाना अनिवार्य



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार से बीके अस्पताल में आने वाले मरीजों और परिजनों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 33 कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 21 नए कोरोना संक्रमित मामले आए। जिसमें से तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक आए संक्रमित मरीजों में सबसे ज्यादा सेक्टर-21 के रहने वाले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। जिनमें से तीन गंभीर मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अब कुल सक्रिय मामले 164 हैं जबकि 161 का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को 378 सैंपल लिए गए। इसे देखते हुए अस्पताल आने वालों पर नजर रखनी शुरू हो गई है। लोगों को मास्क लगाने की जानकारी देने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। बिना मास्क के अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज नहीं होगा। इस साल अब तक 200 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

---
सेक्टर-21 में अब तक 14 मरीज आए
पॉश इलाकों में शामिल सेक्टर-21 में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित मरीज पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सेक्टर-21 में अब तक 14 आए है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी और सेक्टर 46 से सात मरीज, सेक्टर 37 से छह, सेक्टर 29 और सेक्टर-82 से पांच, सेक्टर-16 और सेक्टर-15 से चार, सेक्टर-19, अशोका एन्क्लेव, सेक्टर-49, सेक्टर-17, सेक्टर-91 और दौलताबाद से तीन-तीन मरीज संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा सेक्टर-नौ, एनआईटी-पां, सेक्टर 87 और सेक्टर-41 से दो-दो मरीज पाए गए। वहीं एसजीएम नगर, शिव दुर्गा विहार, सूरजकुंड, एनआईटी-तीन नंबर, गांव अटाली, सेक्टर-84, सेक्टर-सात, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-दो, सेक्टर-89 आदि जगहों से एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी कोई क्षेत्र हॉट स्पॉट नहीं घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी जांच
जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना जांच केंद्र को शुरू करने की कवायद की जा रही है। जिले के करीब 40 से अधिक केंद्रों पर जांच की जाएगी। सभी केंद्रों के इंचार्ज को पत्र लिखकर कर अवगत करवाया है कि वह जांच को शुरू करने के लिए किट लेकर जाए। जिसमें बल्लभगढ़ एम्स शाखा, सेक्टर 3 एफआरयू, सेक्टर 31 एफआरयू, पाली स्वास्थ्य केंद्र, खेड़ी स्वास्थ्य केंद्र, सेक्टर 55 स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव स्वास्थ्य केंद्र आदि में शुरू की जाएगी।


---
इस माह आए मरीज
एक अप्रैल - 19
दो अप्रैल - 30
तीन अप्रैल - 19
चार अप्रैल - 42
पांच अप्रैल - 38
छह अप्रैल - 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed