फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona gets 910 most infected, 373 patients become healthy

कोरोना से सर्वाधिक 910 संक्रमित मिले, 373 मरीज हुए स्वस्थ

Fri, 16 Apr 2021 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Corona gets 910 most infected, 373 patients become healthy
फरीदाबाद। संक्रमण की दूसरे लहर काफी तीव्रता से बढ़ रही है। शुक्रवार को पहली बार जिले में अब तक के सर्वाधिक 910 मरीज मिले। इस दौरान 24 घंटे में 373 मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने में सफल रहे। मौजूदा समय में 59 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं। वहीं, एक दिन पूर्व यह दर 64 दिन में मामले दोगुने होने की थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 53773 लोग संक्रमित और 49258 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4073 हो गई है। इनमें से 659 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं और 3414 होम आइसोलेशन में हैं। इस समय 164 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। एक दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती इन मरीजों की संख्या 94 थी। बीते 24 घंटे में मरीजों की तादाद में यह उछाल आया है।
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच से बढ़कर 19 हो गई है। सैंपल की एवज में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 8.8 फीसदी है। सक्रिय मामलों की दर बीते 24 घंटे में एक फीसदी बढ़ी है। मौजूदा समय में यह दर 7.6 फीसदी है। रिकवरी दर गिरकर 91.6 फीसदी हो गई है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना के मामले अब 59 दिन में दोगुने हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को 4154 सैंपल लिए गए और 3124 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी में 34082 सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक कुल 613486 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed