फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona

संक्रमण से एक और मौत, 10 संक्रमित मिले

Mon, 11 May 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona
संक्रमण से एक और मौत, 10 संक्रमित मिले
विज्ञापन

फरीदाबाद। रेड जोन में शामिल फरीदाबाद में संक्रमितों की संख्या और कोविड-19 से मरने वालों के आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 10 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। इसमें से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की शाम सात बजे मौत हो गई। कोरोना के कारण जिले में अब तक चार लोग जान गंवा चुके हैं। सोमवार शाम तक जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 106 पर पहुंच चुका है। इसमें 47 उपचाराधीन हैं और 55 स्वस्थ हो चुके हैं।
----
65 वर्षीय मृतक दिल की बीमारी से था पीड़ित
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि सेक्टर-18 हाउसिंग कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग तीन दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को उसकी कोरोना जांच की गई। सोमवार दोपहर तक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस दौरान उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर 2 बजे बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। शाम तक मरीज की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में जिसे में कोविड-19 से यह दूसरी मौत है। इससे पहले शनिवार रात को 73 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को महिला की मौत की पुष्टि की थी। इसी तरह सेक्टर 88 निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग व ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

---
दस नए मामलों में छह मंडी से संबंधित
सोमवार को संक्रमित मिले सात नए मामले में से एक बाटा रोड स्थित मिलहाड़ कॉलोनी से 30 वर्षीय युवक है। यह किराना का दुकान चलाता है। भूड़ कॉलोनी गली नंबर दो से 42 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। फतेहपुर चंदीला से 35 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। छह अन्य मामले डबुआ मंडी से संबंधित हैं। सभी एक ही दुकान पर कार्यरत थे। सभी की उम्र 30 से 53 वर्ष के बीच में है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सेक्टर-16 स्थित एसबीआई ब्रांच सील
सेक्टर-16 के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को ब्रांच पूरी तरह सील कर दी गई। बैंक तीन दिन तक बंद रहेगा। इस बीच बैंक को सैनिटाइज किया जाएगा। बैंक के 40 में से 22 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शेष 18 की सैंपलिंग की जा रही है। इसी तरह सुरूरपुर रोड स्थित एक निजी कंपनी के मालिक में कोरोना की पुष्टी के बाद कंपनी के 13 कर्मचारियों की सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed