{"_id":"5ffb34998ebc3e31862e1c48","slug":"corona-defeated-by-32-people-36-newly-infected-faridabad-news-noi5591213195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को 32 लोगों ने हराया, 36 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को 32 लोगों ने हराया, 36 नए संक्रमित
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीते दो दिन से कोरोना संक्रमण के मामले में स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। लगातार दूसरे दिन किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। वहीं, बीते 24 घंटों में 36 नए मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 32 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45824 हो चुकी है। इनमें से 45241 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 408 तक पहुंच गया है। वहीं अब सक्रिय मरीजों की संख्या 175 रह गई है। इनमें से 119 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, शेष 56 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, इसमें से 13 मरीजों की हालत गंभीर है। वेंटिलेटर पर भी चार मरीज हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 3110 नमूने लिए गए हैं। अभी 1225 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।