फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona: 37 new infected found, one died

कोरोना: 37 नए संक्रमित मिले, एक की मौत

Sat, 05 Jun 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona: 37 new infected found, one died
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। शनिवार को 37 नए मामलों की पुष्टि की गई। इस दौरान 120 संक्रमित स्वस्थ हुए। बीते 24 घंटों में एक संक्रमित की मौत हो गई। अब तक 711 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 511 रह गई है। इनमें से 234 अस्पतालों में और 277 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 118 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों के आइसीयू में भर्ती हैं जबकि 17 वेंटिलेटर पर हैं। सैंपल पाजिटिविटी रेट मौजूदा समय में दो फीसदी ही है। रिकवरी रेट 98.8 हो गए हैं। कोरोना के मामले अब 2684 दिनों में दो गुने हो रहे हैं। शनिवार को 3425 सैंपल लिए गए। इनमें से 118 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 863732 सैंपल ले चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन

4947 लोगों ने कराया टीकाकरण
फरीदाबाद। शनिवार को 48 सत्रों में टीकाकरण किया गया। इस दौरान 4947 लोगों को टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। इनमें से 4518 लोगों को कोरोना बचाव के टीके की पहली व 439 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शनिवार को भी निजी अस्पतालों में अधिक टीकाकरण हुआ। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 2954 लोगों को टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, निजी अस्पतालों में 3093 लोगों को टीके की डोज लगाई गई। टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि शनिवार को 18 से 44 साल तक की उम्र के 2945 लोगों को टीके की डोज दी गई। 45 से 60 साल तक की उम्र के कुल 1439 लोगों को टीके की पहली व 307 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के 115 बुजुर्गों को टीके की पहली व 132 बुजुर्गों को दूसरी डोज दी गई। शनिवार को 2 स्वास्थ्य कर्मियों व 7 फ्रंटलाइन वर्कर ने टीके की पहली डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed