फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   convict of murder case arrested in police encounter

मीटर इंस्पेक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
convict of murder case arrested in police encounter
बल्लभगढ़। शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 20 जून को विजय नगर में दिल्ली जल बोर्ड के मीटर इंस्पेक्टर की हत्या के मुख्य आरोपी को शनिवार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को रोकना चाहा तो उसने पुलिस कर्मियों पर गोली चला दी। गोली पुलिस टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक के कान के पास से निकली। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी हवाई फायर किया और आरोपी का पीछा कर दबोच लिया। आरोपी की पहचान अमित उर्फ चोर के रूप में हुई। यह मीटर इंस्पेक्टर हरीश सोलंकी की हत्या का मुख्य आरोपी है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने थाने में दी शिकायत में लिखा कि वह अपनी टीम के साथ पुलिस पीसीआर से गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि विजय नगर में एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इसी युवक ने दो महीने पहले दिल्ली जल बोर्ड में मीटर इंस्पेक्टर हरीश सोलंकी नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। इस पर पुलिस टीम रेलवे लाइन के पास पहुंची और वहां लाइन के बगल जा रहे एक युवक को रोकाने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही युवक ने गोली चला दी, जोकि उपनिरीक्षक राकेश कुमार के कान के पास से होकर निकल गई। पुलिस टीम ने आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, मगर वह भागने लगा। उपनिरीक्षक राकेश ने अपनी पिस्टल से एक हवाई फायर किया। गोली चलते ही आरोपी सुभाष कालोनी की तरफ भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। गिरने के कारण आरोपी के पैर में चोट भी आई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कट्टा, दो कारतूस व एक खोल बरामद किया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह है मामला
20 जून को विजय नगर में सब्जी मंडी से सामान लेकर घर आ रहे एक युवक को स्कूटी सवारों ने गोली मार दी थी। घायल युवक हरीश सोलंकी दिल्ली जल बोर्ड में मीटर इंस्पेक्टर था। सुबह करीब साढ़े सात बजे हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना स्थल से मात्र कुछ दूरी पर ही युवक का घर था। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां करीब 14 दिन के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed