{"_id":"6ab8147a91eabfd9f70bb8b4","slug":"conveyed-the-message-of-helping-the-needy-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81130-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेवा से संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत बापू नगर, सेक्टर-59, एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के डबुआ मंडी चौक, बल्लभगढ़ सेक्टर-62 स्थित आशियाना और घंटाघर चौक समेत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने अभिनय और संवाद के माध्यम से लोगों को सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटकों में जरूरतमंदों की सहायता करने, स्वच्छता बनाए रखने और एक-दूसरे के प्रति सहयोग व संवेदनशीलता रखने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं, अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्राकृतिक विषय पर रंगोली, भाषण प्रतियोगिता और दीप उत्सव का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में नई दिल्ली पब्लिक स्कूल, समन्वय कॉन्वेंट स्कूल, गोल्ड स्टेपिंग स्टोन स्कूल, श्री विश्वकर्मा उच्च विद्यालय, परमहंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीएमआई स्कूल, दीक्षा पब्लिक स्कूल सेक्टर-91, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौंछी, पं. चंदन लाल उच्च विद्यालय गाजीपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारियाला, मॉडर्न केडी पब्लिक हाई स्कूल नंगला कॉलोनी और एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबुआ कॉलोनी समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।