फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Conveyed a message of environmental conservation by planting saplings.

Faridabad News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Tue, 21 Jul 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Conveyed a message of environmental conservation by planting saplings.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से हैबिटेट सोसाइटी के सामने स्थानीय लोगों ने पौधरोपण अभियान चलाया। सोसाइटी के पूर्व प्रधान भानु प्रकाश जोशी और प्रमोद पाठक के नेतृत्व में आयोजित अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया।

अभियान में सोसाइटी निवासी श्वेतांक, मिलिंद पाटिल, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह और हीरा ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण में सहयोग किया। पूर्व प्रधान भानु प्रकाश जोशी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए हरित क्षेत्र बढ़ाना जरूरी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है।
विज्ञापन


प्रमोद पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। लोगों को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करनी चाहिए। सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed