फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Controversy over falling of two boards, poles and bricks left, five injured

जूठे दोने पत्तल गिरने पर विवाद, डंडे-ईंटें चलीं, पांच घायल

Sat, 03 Apr 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Controversy over falling of two boards, poles and bricks left, five injured
बल्लभगढ़। थाना आदर्श नगर इलाके में छत पर खाना खा रहे कुछ लोगों के जूठा दोने पत्तल उड़कर पड़ोस के एक व्यक्ति पर जा गिरे। इस बात को लेकर बहस-बहस में मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने अन्य साथी बुलाकर परिवार पर डंडों और ईंटों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मलेरना रोड गली नंबर दो निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च की रात की रात वह और उसका भाई छत पर खाना खा रहे थे। हवा के कारण दोने पत्तल उड़कर पीछे खाली प्लॉट में जा गिरे। आरोप है कि उसी प्लॉट के सामने सुभाष नाम का युवक शराब बेचता है। सुभाष ने उन्हें गाली देते हुए छत पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह कुछ गुंडों को साथ लेकर घर के सामने आ गया। नितिन के घर से कुछ सदस्य सुभाष को समझाने उनके घर गए तो उन्होंने लाठी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी शराब के नशे में धुत थे उन्होंने नवीन के पिता महेश कुमार के सिर में ईंट मारी व हाथ पैरों पर डंडो से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। नवीन के दो भाई जब बीच बचाव के लिए गए तो उन पर भी ईंट व लाठियों से हमला कर सिर फोड़ दिया। घायलों को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाते समय भी आरोपियों ने गुंडों से भरी कई गाड़ियां उनके पीछे लगा दी, ताकि वे अस्पताल न पहुंचे सकें। आरोपी पीछा करते हुए अस्पताल तक भी आ धमके, जिस पर पीड़ितों ने अस्पताल की छत पर छिपकर खुद को बचाया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed