{"_id":"67a7a3fded16c471a1090f94","slug":"controversy-during-cricket-match-student-attacked-with-bat-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-37833-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, छात्र पर बैट से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, छात्र पर बैट से हमला
विज्ञापन
हालत गंभीर, थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मच्छगर की वाल्मीकि चौपाल के पास स्थित मैदान में बृहस्पतिवार शाम क्रिकेट खेल रहे दो किशोरों में कहासुनी जानलेवा हमले में तब्दील हो गई। क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने 10वीं कक्षा के छात्र के ऊपर बैट से हमला कर दिया। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है जहां डॉक्टरों का कहना है कि हालत गंभीर है और अभी छात्र को होश नहीं आया है। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मच्छगर निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह बीमारी के चलते घर पर रहता है। उनके दो लड़की व एक लड़का है। उनका बेटा साहिल (16) 10 वीं कक्षा का छात्र है। वह शाम को वाल्मीकि चौपाल के पास स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए चला गया। खेल के दौरान उनके बेटे की एक अन्य किशोर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे किशोर ने साहिल के सिर पर क्रिकेट बैट से कई वार कर किए। हमले में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जिसके बाद बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साहिल को अभी तक होश नहीं आया है। साहिल के पिता धर्मपाल की शिकायत पर आईएमटी पुलिस चौकी ने किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमले के बाद से किशोर भागा हुआ है।