फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Contractors not coming forward for tender under scheme of nutrition of pregnant women

Faridabad News: गर्भवती महिलाओं के पोषण की योजना अधर में, टेंडर के लिए आगे नहीं आ रहे ठेकेदार

Mon, 06 Apr 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Contractors not coming forward for tender under scheme of nutrition of pregnant women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की स्वास्थ्य विभाग की योजना फिलहाल अधर में लटकी हुई है। अस्पताल में महिलाओं को आधा लीटर दूध और अंडे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई बार टेंडर जारी किए गए, लेकिन हर बार किसी भी फर्म या एजेंसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई, जिसके चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।


जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा बार-बार टेंडर जारी किए जाने के बावजूद किसी ठेकेदार के आगे न आने के कारण नीलामी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप, यह योजना कागजों तक ही सीमित रह गई है और अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को प्रस्तावित पोषण सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार प्रदान करना है, ताकि मां और गर्भ में पल रहे शिशु का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। इसी के तहत दूध और अंडे को पोषण योजना में शामिल किया गया था। हालांकि, एजेंसियों की उदासीनता और सरकार द्वारा निर्धारित दरों व बाजार दरों में अंतर के चलते योजना लागू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए पहले भी टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन किसी कारणवश नीलामी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती महिलाओं को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं नियमित रूप से दी जा रही हैं। साथ ही विभाग का प्रयास है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालकर योजना को शुरू किया जाए, ताकि महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed