फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Contaminated water supply in Nuh troubles people

Faridabad News: बॉटम नूंह में दूषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water supply in Nuh troubles people
-शहर के कई वार्डों में दो माह से व्याप्त है समस्या, महिलाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर के कई वार्डों में पिछले करीब दो महीनों से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति होने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात यह हैं कि नलों से आने वाला पानी पीने तो दूर, घरेलू कामों में इस्तेमाल करने लायक भी नहीं रह गया है। इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड नंबर 11, 5, 7, 13, 9, 8 और 6 के निवासी हैं, जहां खासकर महिलाओं को रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों से नलों से आने वाला पानी बेहद गंदा और बदबूदार है। कई बार पानी में मिट्टी और काले रंग की गंदगी भी दिखाई देती है, जिससे लोगों को मजबूर होकर उस पानी का इस्तेमाल बंद करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे स्थानों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है या फिर पैसे खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को इन वार्डों की महिलाओं ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को खतरा :

महिलाओं ने बताया कि दूषित पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा है। गंदा पानी पीने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई घरों में बच्चों को पेट से जुड़ी दिक्कतें और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने लगी हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
------------
पाइप लाइन लीकेज से समस्या :

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर की पानी की पाइपलाइन काफी पुरानी हो चुकी है और कई जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज होने की आशंका है। इसी कारण सीवरेज का गंदा पानी पीने के पानी की लाइन में मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग इस समस्या की अनदेखी कर रहा है, जबकि यह मामला सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा हुआ है।

---------------
आंदोलन की चेतावनी दी :

सोमवार को महिलाओं ने साफ शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो मंगलवार को नूंह के लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित वार्डों की महिलाएं बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगी और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed