फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction of boundary wall of Gurugram canal

Faridabad News: गुरुग्राम नहर की बनाई जा रही चहारदीवारी

Tue, 13 Jun 2023 06:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Jun 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Construction of boundary wall of Gurugram canal
नहर के साथ चार लेन सड़क बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गुरुग्राम नहर के साथ चार लेन सड़क बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा। सिंचाई विभाग द्वारा पहले नहर की बाउंड्रीवॉल को बनवाया जा रहा है। यह कार्य बाईपास रोड की तरफ से शुरू हो गया है। बाउंड्रीवॉल का कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 26 मई को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने करीब 11 करोड़ की लागत से बनने वाली तीन किलोमीटर की आरएमसी सड़क के कार्य का शुभारंभ किया था।

यह सड़क नेशनल हाईवे-19 और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ेगी। कुछ समय पहले सिंचाई विभाग ने नगर निगम के कोष से दो करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाई थी, लेकिन सड़क से भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क जगह-जगह से जर्जर हो गई जिसके बाद इस सड़क को चार लेन की आरएमसी सड़क बनाने का निर्णय लिया गया। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को बनाया जा रहा है। सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि सड़क बनाने से पहले गुरुग्राम नहर की बाउंड्रीवॉल को बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह सड़क बाईपास सड़क से सीही गांव के पुल तक और सेक्टर-चार पुल से दिल्ली-आगरा हाईवे-19 तक बनेगी। इस सड़क के बनने से सेक्टर-तीन, चार, सात, आठ और सीही गांव के लोगों के साथ औद्योगिक नगरी को भी फायदा होगा। इस नहर के रास्ते सेक्टर-24, 25 व 56 के औद्योगिक क्षेत्र से भारी वाहन माल लेकर गुजरते थे। इस सड़क के सीमेंटेड बनने से औद्योगिक क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा। भारी वाहन माल को लेकर बिना शहर के अंदर घुसे सीधे कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे तथा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन(आईएमटी) जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed