{"_id":"6b073415cecec969220d72b0","slug":"construction-materials-did-not-become-cheaper-even-after-the-crusher-became-operational-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86323-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रशर चालू होने के बाद भी सस्ती नहीं हुई निर्माण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रशर चालू होने के बाद भी सस्ती नहीं हुई निर्माण सामग्री
विज्ञापन
पाली क्रशर जोन बंद होने से 200 से 300 रुपये प्रति टन महंगी हुई थी स्टोन डस्ट
दिवाली तक 1150 रुपये प्रति टन मिल रही डस्ट अब 1300 से 1450 रुपये में उपलब्ध
ईंटों के दाम भी 400 से 500 रुपये तक बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर निर्माण सामग्री की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब लोगों की जेब पर पड़ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए पाली क्रशर जोन बंद किए जाने से स्टोन डस्ट के दाम 200 से 300 रुपये प्रति टन तक बढ़ गए थे। अब प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद क्रशर जोन दोबारा चालू हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद स्टोन डस्ट के दाम नीचे नहीं आए हैं। दिवाली तक 1150 रुपये प्रति टन मिलने वाली स्टोन डस्ट अब 1300 से 1450 रुपये प्रति टन तक मिल रहा है।
निर्माण सामग्री कारोबारियों के अनुसार, प्रदूषण बढ़ने के कारण क्रशर जोन बंद होने से स्टोन डस्ट की उपलब्धता प्रभावित हुई थी। इसके चलते बाजार में इसकी कीमतों में तेजी आ गई। अब क्रशर जोन खुलने के बाद भी पुराने दाम बहाल नहीं हुए हैं। इससे मकान बनाने और निर्माण कार्य कराने वाले लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। खासकर उन लोगों को अधिक परेशानी हो रही है, जिनके निर्माण कार्य पहले से चल रहे हैं और उन्हें लगातार सामग्री खरीदनी पड़ रही है। ईंटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी ने निर्माण कार्य महंगा कर दिया है। दिल्ली में बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होने के कारण बागपत और गढ़ गंगा की तरफ से ईंटों की आपूर्ति करने वाले ट्रैक्टरों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसका असर सीधे बाजार में ईंटों की उपलब्धता और कीमतों पर पड़ा है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाली ईंटों के दाम करीब 400 रुपये प्रति हजार बढ़ गए हैं।
पहले सात हजार रुपये प्रति हजार मिलने वाली ईंट अब लगभग 7400 रुपये में मिल रही है। वहीं, स्थानीय भट्ठों की ईंटों के दाम में भी करीब 500 रुपये प्रति हजार की बढ़ोतरी हुई है। पहले 8000 से 8500 रुपये प्रति हजार मिलने वाली ईंट अब 8500 से 9000 रुपये तक पहुंच गई है। खेड़ी पुल इलाके में भवन निर्माण सामग्री की दुकान चलाने वाले बालकिशन वशिष्ठ ने बताया कि प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से ईंट और स्टोन डस्ट के दाम बढ़ गए हैं। बल्लभगढ़ में कारोबार करने वाले संदीप ने बताया कि हाल-फिलहाल दाम कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए लगाई गईं बंदिशों से ये दाम बढ़े हैं। उधर, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने पर पाली क्रशर जोन चालू हो चुका है।