फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   constable arrest in loot of 10 lac case

स्वांग रच कर अपने जाल में फंस गया कांस्टेबल, गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
constable arrest in loot of 10 lac case
स्वांग रच कर अपने जाल में फंस गया कांस्टेबल, गिरफ्तार
विज्ञापन

- क्राइम ब्रांच प्रभारी का भी हुआ तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीपीटीपी थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल को क्राइम ब्रांच-30 ने दस लाख रुपये लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल ने एक गांजा तस्कर अकबर के साथ मिलकर इस वारदात को धौज टोल प्लाजा के समीप 28 अक्तूबर को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच ने कांस्टेबल सुशील को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी गांजा तस्कर की भी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कांस्टेबल वर्तमान में बीपीटीपी थाना क्षेत्र के एक नाके पर तैनात था। उसने गांजा तस्कर अकबर के साथ मिल कर अपने एक साथी नफीस को डेढ़ लाख का फायदा होने का प्रलोभन देकर सुनसान स्थान पर ले गए। इसके बाद धौज टोल प्लाजा के समीप उससे दस लाख रुपये लूट लिए। इसकी शिकायत नफीस ने पुलिस से की थी। जांच के दौरान पकड़े जाने के डर से सुशील ने अकबर के साथ मिल कर क्राइम ब्रांच की टीम को उलझाने के लिए सीएम विंडो पर बीपीटीपी क्राइम ब्रांच के खिलाफ प्रताड़ित करने व मलद्वार में पेट्रोल डालने की झूठी शिकायत दी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच के दौरान आरोपी कांस्टेबल सुशील का नाम सामने आया। उन्होंने बताया कि आरोपी कांस्टेबल ने गांजा तस्कर अकबर के साथ मिल कर करीब 200 किलो गांजा दिल्ली में बेच दिया। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की खेप की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई थी। क्राइम ब्रांच को फंसाने के इरादे से कांस्टेबल सुशील व गांजा तस्कर अकबर ने यह स्वांग रचा था। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि जांच में कांस्टेबल का नाम सामने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही क्राइम ब्रांच बीपीटीपी प्रभारी एसआई बिजेंद्र का तबादला बल्लभगढ़ थाने में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed