{"_id":"6a3c2949fcd0a27cca0e3265","slug":"consensus-reached-on-9-agenda-items-at-the-finance-committees-first-meeting-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73177-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फाइनेंस कमेटी की पहली बैठक में 9 एजेंडों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फाइनेंस कमेटी की पहली बैठक में 9 एजेंडों पर बनी सहमति
विज्ञापन
नगर निगम फाइनेंस कमेटी की पहली बैठक भाग लेते मेयर प्रवीण बत्रा जोशी व निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गट
वेस्ट टू एनर्जी परियोजना, ठोस कचरा प्रबंधन पर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की फाइनेंस कमेटी की पहली बैठक बुधवार को महापौर प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में मेयर कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 11 एजेंडों को प्रस्तुत किया गया। इसमें से 9 एजेंडों पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। वहीं, 2 एजेंडों को पुनर्विचार के लिए आगामी बैठक में रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक के प्रारंभ में नवनियुक्त फाइनेंस कमेटी सदस्यों ने महापौर प्रवीण बत्रा जोशी का स्वागत किया। इसके उपरांत विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े 11 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना, ठोस कचरा प्रबंधन एवं शहर के विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किया गया। महापौर ने कहा कि फाइनेंस कमेटी के निर्णयों से विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित होगा।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि विकास कार्यों को अब बेहतर योजना, प्रभावी मॉनिटरिंग और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करते हुए जनसुविधाओं का विस्तार करना है। बैठक के दौरान सभी एजेंडों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नवनियुक्त फाइनेंस कमेटी सदस्य पार्षद प्रदीप टोंगर एवं पार्षद मनोज नसावा, अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल, निगम सचिव अमित मान, मुख्य अभियंता विवेक गिल, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल, फाइनेंस कंट्रोलर प्रदीप पूनिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।