फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress Seva Dal took out struggle for farmers' support

किसानों के समर्थन में कांग्रेस सेवादल ने निकाली संघर्ष यात्रा

Sun, 10 Jan 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congress Seva Dal took out struggle for farmers' support
किसानों के समर्थन में कांग्रेस सेवादल ने निकाली संघर्ष यात्रा
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कांग्रेस सेवादल की ओर से रविवार को किसान संघर्ष यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान व तिगांव विधानसभा के पूर्व विधायक ललित नागर के नेतृत्व में रविवार को बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित मनोज अग्रवाल के कार्यालय से किसान संघर्ष यात्रा निकाली गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर मुर्दाबाद के नारे लगाए। केंद्र की ओर से पास किए गए तीनों नए कृषि कानूनों को काले कानून बता वापस लेने का आह्वान किया। इस दौरान किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर कांग्रेस सेवा दल ने किसानों का समर्थन किया। कांग्रेस सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष पूनम चौहान व पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। किसान इस कारण सड़क पर आ गया है और सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 45 दिनों से देश का अन्नदाता अपना घर-परिवार छोड़कर ठंड में खुले आसमान के नीचे अपनी मांग मनवाने के लिए धरने दे रहा है। वहीं, किसानों की आय को दोगुना करने का दम भरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मुद्दे में मौन हैं। इस मौके पर मुख्य रूप रूप से कांग्रेस सेवादल महिला की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा, शुभम कसाना, ललित मथादु, नरेश वैष्णव, श्रवण माहेश्वरी, सोनू चौधरी, ओम प्रकाश पांचाल, अजित तोमर, सकिरण खान, अमित सारथी, विजय पाल दांगी, सोनू शर्मा, राम रतन फौजी, रोहित चौधरी, कमल मलिक, आकूब खान, शिवदत्त, अशोक शर्मा, आदेश, सूबे सिंह, अमित शर्मा, नितिन पांचाल, अजमल खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed