फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress leaders demonstrated outside the mini secretariat

Faridabad News: कांग्रेसी नेताओं ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2023 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders demonstrated outside the mini secretariat
कांग्रेसी नेताओं ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राहुल गांधी के मोदी सरनेम मामले को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सेक्टर 12 के सामने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर जिले के कांग्रेसियों ने एकजुट होकर रोष जुलूस निकालते हुए विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी की पुर्नविचार याचिका खारिज करना गुजरात हाईकोर्ट का फैसला है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करते, लेकिन इससे सहमत नहीं है। सुप्रीमकोर्ट जाने के लिए उनके लिए रास्ते खुले है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी के साथ जिस तरह के हथकंडे अपना रही है, वह सबको दिख रहा है। इस मौके पर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, पूर्वमंत्री करण दलाल, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, ललित नागर, विजय प्रताप, लखन कुमार सिंगला, योगेश गौड़, सुमित गौड़, तरुण तेवतिया, नितिन सिंगला, अजय राठौर, पूर्व उपमहापौर अशोक अरोड़ा, पराग शर्मा, जया शर्मा, नीरज गुप्ता, गिरीश भारद्वाज, गुलशन बगगा, जगन डागर, अनिल शर्मा, रोहित सिंगला, ललित बंसल, ठाकुर राजाराम, राजकुमार शर्मा, गजना कालीरमन, अनिल नेताजी, वीरपाल गुर्जर, खुशबू खान, विजय भीम बस्ती, कमल चंदीला, जवाहर ठाकुर सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed