{"_id":"6a21b39f803f8547e4086e8a","slug":"congress-formulates-strategy-to-monitor-sir-process-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71627-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रखने को कांग्रेस ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रखने को कांग्रेस ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेक्टर-9 में कांग्रेस की मॉनिटरिंग कमेटी के फरीदाबाद-पलवल प्रभारी एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने बीएलए-1 कार्यकर्ताओं और जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की।
बैठक में करण सिंह दलाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर लगातार नजर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीएलए-1 और बीएलए-2 कार्यकर्ता नियमित रूप से समीक्षा बैठकें करें तथा किसी भी संभावित गड़बड़ी की सूचना तुरंत संगठन को दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाताओं को जागरूक करने और उनके नाम मतदाता सूची में सही बने रहने के लिए सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए। दलाल ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी पार्टी की चिंताएं भी रखीं और कहा कि कांग्रेस इस पूरे अभियान की निगरानी करेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर नजर रखेंगे। जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भरोसा दिलाया कि संगठन इस दिशा में गंभीरता से काम करेगा और बीएलए-2 नेटवर्क को और मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।