फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Confectioner injured in truck collision has part of his foot amputated.

Faridabad News: ट्रक की टक्कर में घायल हलवाई का काटना पड़ा पैर का पंजा

Wed, 01 Jul 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Confectioner injured in truck collision has part of his foot amputated.
29 जून को सूरजकुंड थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान के बाहर ट्रक की टक्कर से घायल हुए 40 वर्षीय हलवाई सतेंद्र का बायां पैर का पंजा काटना पड़ा। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 29 जून को सूरजकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दिल्ली निवासी सतेंद्र सूरजकुंड स्थित एक मिठाई की दुकान में हलवाई का काम करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 28 जून को शाम करीब 6:55 बजे वह अपने साथी मोहम्मद सद्धाम सिद्दीकी के साथ दुकान से घर जा रहे थे। इसी दौरान अनंगपुर की ओर से आए ट्रक के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

उसके बाएं पैर में गंभीर चोट लगी। वहीं उनके साथी मोहम्मद सद्धाम भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। शिकायत के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। सद्धाम ने उसको ईएसआईसी अस्पताल, ओखला पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों को उसके बाएं पैर का पंजा काटना पड़ा। वर्तमान में उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed