फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Concrete roads are being constructed in two colonies after removing the interlocking tiles.

Faridabad News: दो कॉलोनियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स हटाकर बनाई जा रहीं कंक्रीट की सड़कें

Sun, 18 Jan 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Concrete roads are being constructed in two colonies after removing the interlocking tiles.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शिव कॉलोनी और भगत सिंह कॉलोनी की गलियों में से इंटरलॉकिंग टाइल्स हटाकर अब कंक्रीट की सड़कें बनाई जा रही हैं। लंबे समय से इन सड़कों की स्थिति खराब थी। कई जगह टाइलें धंस गई थीं और टूटने लगी थीं, जिससे निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए दोनों कॉलोनियों में सड़क पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। कुल 15 गलियों में कंक्रीट की सड़कें बनाई जानी हैं, जिनमें से 5 गलियां शिव कॉलोनी और 10 गलियां भगत सिंह कॉलोनी की हैं। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो।

शिव कॉलोनी में सड़क निर्माण का लगभग आधा कार्य पूरा किया जा चुका है। बाकी बचा काम ग्रेप हटने के बाद शुरू किया जाएगा। निर्माण के दौरान सड़क की ऊंचाई, ढलान और पानी की निकासी का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि आगे चलकर जलभराव की समस्या न बने।
विज्ञापन


निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और काम पूरा होने के बाद कॉलोनीवासियों को मजबूत व सुरक्षित सड़क सुविधा मिलेगी। कंक्रीट की सड़क बनाने की मांग लंबे समय से लोग कर रहे थे और अब यह कार्य शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी।- पवन यादव, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed