Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Concern: Cases of high blood pressure during pregnancy are emerging

चिंता : गर्भावस्था में हाई बीपी के मामले आ रहे सामने

Thu, 19 Nov 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Concern: Cases of high blood pressure during pregnancy are emerging
मां और बच्चे की सेहत पर खतरा, बीके अस्पताल की स्त्री रोग ओपीडी में प्रसव पूर्व जांच के लिए पहुंच रहीं गर्भवती महिलाएं
विज्ञापन

रक्तचाप बढ़ा मिलने पर चिकित्सक दे रहे नियमित जांच और उपचार की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत के साथ गर्भ में पल रहे शिशु का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान रक्तचाप बढ़ने की समस्या मां और बच्चे दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। बीके अस्पताल की स्त्री रोग ओपीडी में प्रसव पूर्व जांच के लिए पहुंच रहीं गर्भवती महिलाओं में जांच के दौरान हाई बीपी के मामले भी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक ऐसी महिलाओं को नियमित जांच कराने और रक्तचाप पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि गर्भावस्था में हाई बीपी की समस्या को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। इससे गर्भस्थ शिशु के विकास पर असर पड़ने के साथ समय से पहले प्रसव का खतरा भी रहता है। वहीं, मां को प्रीक्लेम्पसिया जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। तेज सिरदर्द, आंखों के सामने धुंधलापन और चेहरे या हाथों में अचानक सूजन इसके चेतावनी संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन


नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहीं गर्भवती महिलाएं

गांधी कॉलोनी निवासी कविता ने बताया कि पिछले दो दिनों से मुझे हल्का चक्कर और कमजोरी महसूस हो रही थी, साथ ही बीपी भी थोड़ा बढ़ा हुआ लग रहा था। ऐसे में बिना कोई जोखिम लिए मैं तुरंत प्रसव पूर्व जांच के लिए अस्पताल आई हूं। वहीं, राजीव कॉलोनी निवासी, सपना ने बताया कि कल से पैरों में सूजन और हल्का पेट दर्द महसूस हो रहा था। गर्भावस्था के दौरान अपनी और बच्चे की सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा गुप्ता का कहना है कि गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसव पूर्व जांच की जा रही है। इस दौरान बीपी समेत जरूरी स्वास्थ्य जांच की जाती हैं। रक्तचाप बढ़ा मिलने पर महिला की स्थिति के अनुसार उपचार और निगरानी की जाती है, ताकि मां और गर्भस्थ शिशु को किसी तरह की परेशानी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed