फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Completed the installation of CCTV cameras on the highway

हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा

Mon, 21 Mar 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Completed the installation of CCTV cameras on the highway
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। कैमरों की तीसरी आंख से अब शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। अपराधियों पर लगाम लगेगी। इनकी मॉनिटरिंग फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसीसी) से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पूरे शहर में 150 जगहों पर 1500 कैमरे लगाने थे। शहर के अंदर सभी जगह पर कैमरे लगाने का काम पहले ही पूरा कर लिया गया था। अब हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। हाईवे पर बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ चौक तक उच्च क्षमता के करीब 110 कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे की मदद से हाईवे पर तेज गति से वाहन चलाने व आपराधिक घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक अरविंद शेखावत ने कहा कि सभी कैमरे लाइव कर दिए गए हैं। कैमरों से तस्वीरें कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed