फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Complete the paperwork regarding the child service scheme soon

बाल सेवा योजना के संबंध में कागजी कार्रवाई जल्द पूरा करें

Sat, 10 Jul 2021 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Complete the paperwork regarding the child service scheme soon
फरीदाबाद। जिला उपायुक्त ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण इकाई, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग आदि के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में कोविड महामारी में ऐसे बच्चे, जिनके मां बाप इस दुनिया से चले गए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री स्वयं बाल सेवा योजना का लाभ देने के लिए गंभीर है। ऐसे बच्चों के संबंध में कागजी कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी करें।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बाल सेवा योजना के तहत यह प्रक्रिया पूरा करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन पर भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित बच्चों की कागजी कार्रवाई यथाशीघ्र पूरी करना सुनिश्चित करें। तीन बच्चों के माता-पिता के कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने की पुष्टि के कागजात अभी नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को इस योजना बारे अधिक से अधिक जानकारी दें। जिला बाल संरक्षण इकाई के फोन नंबर- 0129-2984044 पर संपर्क कर ऐसे बच्चों की जानकारी दें।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी गारिमा सिंह तोमर ने बताया कि ऐसे बच्चों की कागजी कार्रवाई पूरी की जानी है। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा 2500 रुपये प्रति अनाथ हुए उन बच्चों को दिए जाएंगे, जो अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। ऐसे बच्चे जो सीसीआई चाइल्ड केयर सेंटरों में रहे हैं, उन्हें 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। वहीं 12000 रुपये सालाना पढ़ाई के लिए परिवार वालों को दिए जाएंगे। कोविड-19 में बीमारी से अनाथ हुई बच्चियों को विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर पीएमओ डॉ. रामभक्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी, जिला बाल समिति के चेयरमैन श्रीपाल कहराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed