फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Complaints received on CM window, Jan Samvad and SMGT portal should not remain pending: ADC

सीएम विंडो, जन संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें न रहें लंबित : एडीसी

Tue, 29 Apr 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Complaints received on CM window, Jan Samvad and SMGT portal should not remain pending: ADC
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीएम विंडो, जन संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के साथ निपटारा किया जाए। इसको लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) साहिल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक की । उन्होंने कहा कि यह पोर्टल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा हैं। जिनकी वह स्वयं समीक्षा करते हैं, इसलिए इनकी महत्ता और जिम्मेदारी को सभी विभागों को गंभीरता से लेना होगा।
एडीसी साहिल गुप्ता ने जिले के सभी विभागों के नोडल अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की प्राप्ति के तुरंत बाद उनकी स्थिति की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाए और एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) समय सीमा के भीतर अवश्य अपलोड की जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन संबंधित पोर्टल को चेक करें और जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हों, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को ओवरड्यू न होने दिया जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। केवल औपचारिकता निभाने के लिए रिपोर्ट तैयार न की जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि तक समाधान सुनिश्चित किया जाए। ऐसी कई शिकायतें होती हैं, जिनमें एक से अधिक विभागों की भूमिका होती है। ऐसी स्थिति में आपसी तालमेल बनाकर एक संयुक्त प्रयास से समाधान किया जाए ताकि शिकायतकर्ता को राहत मिल सके। समीक्षा बैठक में सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed