{"_id":"6612d8e1b2a5d65779017ba6","slug":"complain-against-drug-smugglers-on-helpline-number-action-will-be-taken-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22990-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशा तस्करों के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशा तस्करों के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों और आस-पास के लोगों को नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा इसके इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा, इसके अंतर्गत सभी स्टेशनों पर कार्यक्रम होंगे।
जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत और पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के आदेशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर लोगों और यात्रियों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अफीम, गांजा और नशीली गोलियां का इस्तेमाल न करे। ऐसा करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। ब्यूरो और पुलिस नशे की तस्करी में संलिप्त अपराधियों को प्रतिदिन सलाखों के पीछे भेजने का कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त नशे में ग्रस्त हो चुके लोगों का निशुल्क उपचार कराया जाता है। प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। तस्कर युवाओं को नशे का आदी बना रहे हैं। ऐसे में युवाओं को सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है। आस-पास कोई भी नशा बेचता है तो उसकी शिकायत 9050891508 पर दे सकते हैं, पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।