फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Company employees committed fraud of Rs 22 lakh by selling raw material

Faridabad News: कच्चा माल बेचकर कंपनी कर्मचारियों ने की 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 08 Apr 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Company employees committed fraud of Rs 22 lakh by selling raw material
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। कच्चा माल गायब कर कंपनी कर्मचारियों ने कंपनी से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। गांव दूधौला स्थित कंपनी फरीदाबाद से कच्चा माल मंगवाती थी, जिसमें से कर्मचारी कुछ माल को बेच देते थे। कंपनी की तरफ से कई बार मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, परंतु मुकदमा दर्ज कर नहीं किया। कंपनी ने अदालत में इस्तगासा डाला, जिसके आधार पर गदपुरी थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गदपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह के अनुसार धतीर-दुधौला रोड स्थित करम इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी के प्रमुख लेखाकार अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी फरीदाबाद स्थित केडीआर ब्राइट सॉफ्ट इंडिया सनसाइन टैब टैक से कच्चा माल खरीदती है। इस माल का आकार बदलने के बाद फरीदाबाद की पर्वतीय काॅलोनी के नंगला एंक्लेव स्थित आरपी स्टील में जमा करवाती है। इस काम की जिम्मेदारी कंपनी कर्मचारी अनूप कुमार, राजकुमार, चंदन यादव और लालचंद को दी हुई है। कंपनी के कुछ सामान को फरीदाबाद ले जाते समय रास्ते में बेच दिया जाता था। रास्ते में माल बेचने से कंपनी को करीब 22 लाख रुपये का घाटा हुआ। अदालत के आदेश पर गदपुरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में आरोप सही पाए गए तो गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed