फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Commuters faced inconvenience due to the closure of 16 Delhi Metro stations.

Faridabad News: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद रहने से यात्रियों को हुई परेशानी

Thu, 23 Jul 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Commuters faced inconvenience due to the closure of 16 Delhi Metro stations.
वॉयलेट लाइन से दिल्ली-नोएडा जाने वालों को बदलना पड़ा रूट, सीमित इंटरचेंज सुविधा से बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और पिछले दिनों पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार दोपहर से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। इसका सीधा असर फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों पर पड़ा। बदरपुर बॉर्डर, एनएचपीसी चौक, ओल्ड फरीदाबाद, नीलम चौक अजरोंदा और राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री वॉयलेट लाइन के जरिये दिल्ली और नोएडा पहुंचते हैं। स्टेशनों के अचानक बंद होने से यात्रियों को अपना रूट बदलना पड़ा और कई लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।

दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी जानकारी के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोरबाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन बंद रहे। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रही। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही और भीड़ का दबाव बढ़ने से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली-नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक और किफायती साधन है। ऐसे में अचानक स्टेशनों के बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक रूट अपनाना पड़ा। कुछ यात्रियों ने दूसरे स्टेशन तक पहुंचने के लिए ऑटो और बस का सहारा लिया, जबकि कई यात्रियों को अतिरिक्त दूरी पैदल तय करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं रोजाना बदरपुर बॉर्डर से मेट्रो लेकर नोएडा जाती हूं। बुधवार को रूट बदलने के कारण ऑफिस पहुंचने में सामान्य दिनों से ज्यादा समय लगा।-पूजा, सेक्टर-37

दिल्ली में काम करती हूं और रोज मेट्रो से जाती हूं। स्टेशन बंद होने के कारण इंटरचेंज के लिए दूसरे स्टेशन जाना पड़ा। वहां यात्रियों की काफी भीड़ थी।-नेहा, ओल्ड फरीदाबाद


कई स्टेशन बंद होने की वजह से रोज के रूट में बदलाव करना पड़ा। इससे सफर लंबा हो गया और समय भी ज्यादा लगा।-सोनिया, एनआईटी-3

इंद्रप्रस्थ स्टेशन बंद होने के कारण दूसरे स्टेशन पर उतरना पड़ा। आगे जाने के लिए ऑटो लेना पड़ा। इससे समय के साथ अतिरिक्त किराया भी खर्च हुआ।-राकेश, सेक्टर-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed