{"_id":"64edf1dc1b4c93fe0d021676","slug":"commissioner-of-police-heard-complaints-in-janata-darbar-instructions-to-settle-them-immediately-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12388-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुलिस आयुक्त ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, तुरंत निपटारा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुलिस आयुक्त ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, तुरंत निपटारा करने के निर्देश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त का पदभार संभालते ही राकेश कुमार आर्य ने पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलवाने के लिए अहम कदम उठाए हैं। इसके साथ ही लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए उन्होंने मंगलवार को जनता दरबार लगाया। जिसमें 10 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतों को रखा। उन्होंने शिकायतकर्ता से पुलिस के कार्यों का फीडबैक लिया और शिकायत से संबंधित बारीकियों का विश्लेषण करके संबंधित पुलिस अधिकारियों को तुरंत निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और उनकी शिकायत के आधार पर कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलवाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त आरोपियों की जल्द धरपकड़ करके उनकी चार्जशीट जल्द अदालत में पेश करें। जिससे दोषियों को सजा और पीड़ित को न्याय मिल सके।