फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Come, let me take you to the stars.

Faridabad News: आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं

Mon, 13 Apr 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Come, let me take you to the stars.
आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूर्णीय क्षति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन की खबर ने शहर के संगीत प्रेमियों और कलाकारोंं को झटका दिया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के कलाकारों और संगीत से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया है। कलाकारों ने गीतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कलाकारों का कहना है कि आशा भोसले का जाना संगीत जगत के लिए एक ऐसी अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आशा भोंसले केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि वे संगीत का एक पूरा युग थीं। उनकी आवाज में जो जादू और विविधता थी, वह आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। उनके जाने से संगीत की दुनिया में जो खालीपन आया है, उसे कोई नहीं भर पाएगा।
विज्ञापन

बातचीत -----
आशा भोसले के गानों को सुनकर हमने काफी बहुत सीखा। मैंने कई कार्यक्रम में आशा भोंसले की गजलें गाईं। उनका जाना कलाकारों के लिए दुखद है। -शालू, गायिका
इस खबर को सुनकर बहुत दुख पहुंचा। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। उनके गाने गाकर बहुत कुछ सीखा। यात्रा करते समय उनके गाने सुनती हूं। -दिव्यांजली, संगीत की छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी आवाज में अलग ही मिठास थी। आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं गाना हमेशा से बहुत पसंद है। उनके जाने से बहुत खालीपन सा लग रहा है। -रिचा, गायिका
कलाकारों का चले जाना कला के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनको हमेशा चुलबुले अंदाज के लिए याद किया जाएगा। -शिखर, संगीत का छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed