फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Collided by a speeding car, one dead, two injured

Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Sun, 25 Feb 2024 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Collided by a speeding car, one dead, two injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। तेज रफ्तार के कारण कार चालक ने बाइक व कार में टक्कर मार दी। घटना सेक्टर-28 स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास के पास हुई। मामले में बाइक सवार की मौत हो गई और कार सवार घायल है। कार के एयर बैग खुल जाने से चालकों की जान बच गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान मूलरूप से यूपी के इटावा स्थित नंगला शिबू खैरू निवासी अरविंद के रूप में हुई है। वह यहां डबुआ काॅलोनी में रहते थे। परिवार के लोग गांव में ही रहते हैं। अरविंद गुरुग्राम में कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनी की मार्केटिंग शाखा में काम करते थे। शनिवार रात वह कंपनी के काम से सेक्टर-28 जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरविंद बाइक सहित उछलकर दूसरी कार से जा टकराए। हेलमेट पहनने के कारण उनके सिर में ज्यादा चोट नहीं आई। टक्कर लगने से उनके शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने घायल को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अरविंद का एक ढाई साल का बेटा है। 28 फरवरी को बेटे का जन्मदिन है। दूसरी कार में सवार चालक को भी चोट आई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed