फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cold weather persists during the day, with chances of rain

Faridabad News: दिन में भी बनी रही ठंडक, बारिश की संभावना

Sun, 01 Feb 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cold weather persists during the day, with chances of rain
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि शहर में 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि बारिश के बाद मौसम के साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को धूप का असर भी कम देखने को मिला, जिससे दिन के समय भी ठंडक बनी रही। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। ठंड बढ़ने के कारण लोग सुबह के समय घरों से देर से निकल रहे हैं, वहीं बाजारों में भी दिन के समय अपेक्षाकृत कम चहल-पहल देखी जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और बारिश को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर के प्रदूषण स्तर में भी पिछले दिन की तुलना में हल्का सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार बल्लभगढ़ का एक्यूआई 247 और फरीदाबाद का एक्यूआई 197 रिकॉर्ड किया गया है। आंकड़ों के अनुसार शहर का एक्यूआई 250 से नीचे आ गया है, जो राहत की बात मानी जा रही है।


विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में चल रही हल्की हवाओं और संभावित बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में और सुधार हो सकता है। हालांकि ठंड बढ़ने के साथ कोहरे की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed