{"_id":"6012f5f78ebc3e52e90723ab","slug":"cold-rise-due-to-cold-wave-mercury-four-degrees-faridabad-news-noi5623915172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, पारा चार डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, पारा चार डिग्री
विज्ञापन
फरीदाबाद। मौसम में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता करीब 20 मीटर से कम थी। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। शीतलहर से दिनभर मौसम में नमी रही। ठंड के कारण लोग दिनभर घरों में दुबके रहे।
मौसम विभाग के मुताबिक, धुंध की यह चादर कई दिन तक रहेगी। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही है। इस कारण शीतलहर का प्रभाव बढ़ा हुआ है। कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए। हल्की धूप निकली। हवा छह किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी। इस कारण ठंडी हवाओं का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला।
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार आगामी तीन दिन तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 31 जनवरी के बाद हवा की दिशा बदलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में सुधार होगा। ठंड का असर भी कम होने लगेगा।