{"_id":"69d0141e1af051bcdd023b92","slug":"coaches-will-soon-be-appointed-in-rural-stadiums-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66566-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रामीण स्टेडियमों में जल्द नियुक्त होंगे प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रामीण स्टेडियमों में जल्द नियुक्त होंगे प्रशिक्षक
विज्ञापन
-गांव के खेल प्रतिभाओं को निखारने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के ग्रामीण खेल स्टेडियमों में जल्द ही प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। खेल निदेशालय ग्रामीण स्टेडियमों में ठेके के आधार पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने वाला है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी। जिले में वर्तमान में तीन राजीव गांधी खेल स्टेडियम हैं, जो तिगांव, अटाली और फतेहपुर बिल्लौच में स्थित है। बता दें कि खेल निदेशालय ने तिगांव और फतेहपुर बिल्लौच स्थित स्टेडियम को एथलेटिक्स की नर्सरी भी अलॉट की है।
इसके अलावा जिले में आठ ग्रामीण खेल स्टेडियम भी हैं, जिनका संचालन पंचायतों द्वारा किया जाता है। इन स्टेडियमों में गांव के बच्चे सुबह-शाम केवल मनोरंजन के उद्देश्य से खेलने आते हैं। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षक विभिन्न खेलों में दक्ष होंगे और खिलाड़ियों को सही तकनीक और फिटनेस के बारे में मार्गदर्शन देंगे। इससे न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
नियमित गतिविधियों के चलते स्टेडियमों में साफ-सफाई, उपकरणों की देखरेख और खेल सुविधाओं का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। - नीरेश यादव, जिला खेल अधिकारी