फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Coaches reserved for women are occupied by male passengers

Faridabad News: महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में पुरुष यात्रियों का कब्जा

Mon, 16 Jun 2025 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Coaches reserved for women are occupied by male passengers
कामकाजी महिलाएं और छात्राएं खुद को असहज करती हैं महसूस, नहीं है नियमित चेकिंग की व्यवस्था
विज्ञापन


काजल कुमारी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से दिल्ली की ओर चलने वाली लोकल ट्रेनों में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में पुरुष यात्रियों का चढ़ना आम बात हो गई है। रेलवे के चेतावनी बोर्ड होने के बावजूद महिला डिब्बों में पुरुषों की घुसपैठ जारी है, जिससे महिला यात्रियों को रोजाना असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में सैकड़ों महिलाएं कामकाज के लिए बल्लभगढ़ से दिल्ली रोजाना सफर करती हैं। ऐसे में पुरुष यात्रियों का महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में चढ़ना अधिक चिंताजनक है।
महिला यात्रियों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि उनकी सुरक्षा और गरिमा के साथ भी खिलवाड़ है। खासकर कामकाजी महिलाएं और छात्राएं खुद को असहज महसूस करती हैं, क्योंकि न तो ट्रेनों में सुरक्षाकर्मी होते हैं और न ही स्टेशनों पर कोई नियमित चेकिंग की व्यवस्था दिखती है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
रेलवे की ओर से महिला डिब्बों को चिन्हित तो किया गया है, लेकिन निगरानी नाममात्र की रह गई है। सीसीटीवी कैमरे की सुविधा भी सीमित स्टेशनों तक ही है। महिला यात्रियों ने इस मुद्दे पर रेलवे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में चढ़ने वाले पुरुषों पर तत्काल जुर्माना लगाया जाए और ट्रेनों में गार्ड की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन -----

हम रोज ट्रेन में सफर करते हैं, लेकिन महिला डिब्बे में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाते। कई बार पुरुष जानबूझकर आते हैं और कहने पर बहस करते हैं। ये सिर्फ असुविधा नहीं, हमारी सुरक्षा का सवाल है। -नेहा, महिला यात्री


भीड़ और पुरुषों की मौजूदगी से डिब्बे में घबराहट होती है। लोग रेलवे के नियमों का पालन नहीं करते हैं। रेलवे को सख्ती दिखानी चाहिए। - पुष्पा केडिया, महिला यात्री

रेलवे को हर महिला कोच में गार्ड तैनात करना चाहिए और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।-ईशा गुप्ता, महिला यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed