फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Coaches from government and private schools will jointly prepare players

Faridabad News: सरकारी और निजी स्कूलों के कोच मिलकर तैयार करेंगे खिलाड़ी

Sat, 14 Oct 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Coaches from government and private schools will jointly prepare players
8 से 10 स्कूलों का बनाया जाएगा एक कलस्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के कोच एक साथ मिलकर युवा खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। इसके लिए 8 से 10 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को मिलाकर एक कलस्टर तैयार किया जाएगा। इसमें छात्रों को उनके खेल में रुचि के अनुसार चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसका नेतृत्व प्रत्येक स्कूल के मुखिया करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जरूरत पड़ने पर यातायात सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जिससे अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को यातायात की भी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

खेल प्रतिभाओं की तलाश के लिए प्राथमिक स्कूलों पर ज्यादा फोकस रहेगा। प्रत्येक पीटीआई को आसपास के 8-10 स्कूलों की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव है। जिला युवा कल्याण एवं खेल कार्यालय में कार्यरत प्रशिक्षकों को नियमित रूप से उन स्कूलों का दौरा करना होगा। जहां उनके खेल से जुड़ी टीम तैयार की जा रही है। गर्ल्स खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए रोल माॅडल कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। स्कूली खेलों में और अधिक संभावनाएं तलाशने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


300 छात्रों वाले स्कूलों में खेल टीम बनाना अनिवार्य
300 से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों में एक या दो खेलों की टीम तैयार करना अनिवार्य रहेगा। शारीरिक शिक्षा अध्यापकों का एक समूह तैयार होगा। इसमें दूसरे स्कूल के खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण के दौरान मदद किया जाएगा। विशेष रूप से खेल में दिलचस्पी रखने वाले शिक्षकों को इसमें जोड़ने का निर्णय लिया गया है। वहीं, स्कूलों में चल रहें खेल नर्सरियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जिससे कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हो सकें। बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए ब्लाक और जिला स्तर पर भी विजेताओं को खेल किट और अन्य प्रोत्साहन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कलस्टर बनाकर खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्कूली स्तर पर ही खिलाड़ियों को तैयार करना है। जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान बना सकें।
- हरवीर अधाना, शिक्षा खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed