फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cm inaugrate hospital of two thausand bed

सीएम ने रखी 2000 बेड के अस्पताल की बुनियाद

Tue, 10 May 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 10 May 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
 cm inaugrate hospital of two thausand bed
फरीदाबाद में अस्पताल के कार्यक्रम में सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प लिया है। फरीदाबाद में मेडिकल कॉलेज और 2000 बेड का अस्पताल के शिलान्यास से इसकी शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात सेक्टर 88 में अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर की बुनियाद रखते समय कही।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती पर समाज सेवा की बहुत बड़ी संस्था की नींव रखी जा रही है, यह अस्पताल बनने से पलवल, मेवात और एनसीआर की बहुत बड़ी आबादी को विश्वस्तरीय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मठ के उपाध्यक्ष अमृतास्वरूपानंद पुरी ने माता अमृतनंदामाई का संदेश सुनाया।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अस्पताल के शिलान्यास की ईंट और औजार सीएम को देकर इसकी बुनियाद रखने में सहयोग किया। प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक सत्यानंद मिश्रा ने बताया कि करीब 100 एकड़ में फैला यह अस्पताल 2000 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल में बनकर तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 cm inaugrate hospital of two thausand bed
फरीदाबाद में अस्पताल के कार्यक्रम में सीएम खट्टर व अन्य - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में मातृ-शिशु देखभाल का विशेष यूनिट स्थापित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में प्रतिवर्ष 150 एमबीबीएस और 500 से ज्यादा पोस्ट ग्रेजुएट सीटें होंगी। इसके अलावा रिसर्च सेंटर, नर्सिंग कॉलेज भी होगा। उन्होंने बताया कि 1000 बेड मरीजों को मुफ्त उपलब्ध होंगे, जबकि बाकी 1000 बेड पर कॉरपोरेट अस्पतालों से कम कीमत में चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में सीपीएस सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, विपुल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, संदीय जोशी आदि पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा माता अमृतानंदामाई मठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed